{"_id":"68d1affcad0a1354460e665a","slug":"awareness-about-single-use-plastic-was-created-through-street-play-badaun-news-c-123-1-bdn1010-147531-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नुक्कड़ नाटक के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नुक्कड़ नाटक के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति किया जागरूक
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नुक्कड़ नाटक करते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत एनसीसी
Link Copied
बदायूं। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 21वीं वाहिनी एनसीसी के कर्नल देवाशीष सिंह के निर्देश पर श्री कृष्णा इंटर कॉलेज और एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के प्रति आम जनता को जागरूक किया। इसके लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने एनसीसी कैडेट्स को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कैप्टन डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। एनसीसी अधिकारी कैप्टन विजय कुमार गौतम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा बाजार जाते समय कपड़े का थैला ले जाने को अपनी आदत में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केयरटेकर राधेश्याम शर्मा ने कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर एनसीसी सीनियर डिवीजन तथा जूनियर डिवीजन के लगभग 150 कैडेट्स उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।