फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Auto-rickshaw fleeing after hitting bike overturns; nine injured.

Budaun News: बाइक को टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो पलटा, नौ घायल

Thu, 02 Apr 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw fleeing after hitting bike overturns; nine injured.
उझानी में टेंपाे पलटने से घायल लोगों। संवाद - फोटो : गौरीगंज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सम्मानित बच्चों के साथ डीएम संग अन्य अफसर।
उझानी। उझानी-कादरचौक मार्ग पर बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें बाइक सवार और ऑटो की सवारियों सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।
विज्ञापन

उझानी कादचौक मार्ग पर ऑटो चालक ने बुधवार रात एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह डर की वजह से ऑटो को भगाने लगा। हड़बड़ाहट में ऑटो पलट गया। ऑटो पलटते ही चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

ऑटो में सवार संगीता (35 साल) पत्नी नीरज ग्राम रसूला थाना मुजरिया, नन्ही (30 साल) पत्नी सुरेंद्र ग्राम अबू नगर थाना सहसवान इनकी दो बेटी नंदनी (7 साल) सुधा (1.5 साल) और इनकी माता राजवती (55 साल) पत्नी श्रीराम ग्राम ककोड़ा थाना कादरचौक, नेमचंद्र (54 साल) पुत्र चतुरी ग्राम पाक का नगला उझानी और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हरदन सिंह (30साल) पुत्र राम प्रसाद निवासी जलालपुर थाना कादरचौक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed