फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Auditorium built for Rs 6.90 crore, not transferred even after two and a half years

Budaun News: 6.90 करोड़ से बना ऑडिटोरियम, ढाई साल बाद भी नहीं हुआ हस्तांतरित

Sun, 04 Aug 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Auditorium built for Rs 6.90 crore, not transferred even after two and a half years
ऑडिटोरियम के आस पास उगीं झाड़ियां। संवाद - फोटो : Samvad
बदायूं। नवंबर 2021 में बने प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) को अभी तक हस्तांतरित नहीं किया जा सका है। जबकि, यहां पर लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मिकों को ट्रेनिंग देने के साथ ही राजनीति दलाें की बैठकों का भी आयोजन किया जा चुका है। कुछ दिनाें पहले टाइल्स भी टूटकर गिर चुकी है। ऐसे में कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। यह सवाल सबके मन में है।
विज्ञापन

बदायूं जिला सूफी संतों की धरोहर है। ऐसे में यहां पर कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग ने डॉयट परिसर के पास में ऑडिटोरियम बनाने का फैसला लिया। मार्च 2015 में इसका शिलान्यास किया गया। हालत यह है कि यहां पर अभी भी कुछ न कुछ काम होता ही रहता है। पिछले दिनों मुख्य द्वार के पास की टाइल्स छूटकर गिर गई थी। जो अभी तक नहीं सही की गई है। अब ऑडिटोरियम की हालात यह है कि परिसर में बड़ी-बड़ी घास जम गई है।
विज्ञापन




नौ साल में संस्था नहीं बना पाई ऑडिटोरियम

-शहर में बन रहे ऑडिटोरियम का बनाने का जिम्मा यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को दिया गया था, लेकिन नौ साल बाद भी यह संस्था आज तक ऑडिटोरियम पूरी तरह से नहीं बन सकी, जिसकी वजह से हैंडओवर की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-ऑडिटोरियम को बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की गई है। किस विभाग को यह हैंडओवर किया जाएगा, इसको लेकर डीएम से बात की जाएगी। एक से दो माह में यह हैंडओवर हो जाएगा।
-अमित अग्निहोत्री, डिप्टी डायरेक्टर संस्कृति विभाग

ऑडिटोरियम के आस पास उगीं झाड़ियां। संवाद

ऑडिटोरियम के आस पास उगीं झाड़ियां। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed