फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempted robbery from bullion trader, crooks did not succeed, collision with car, death

सराफा व्यापारी से लूट की कोशिश, कामयाब नहीं हुए बदमाश तो कार से मारी टक्कर, मौत

Thu, 04 Jun 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery from bullion trader, crooks did not succeed, collision with car, death
बदायूं। मंगलवार रात बरेली-बदायूं हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी से लूटपाट की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिली तो बदमाशों ने शहर में शहबाजपुर चौराहे पर व्यापारी को कार से टक्कर मार दी और मौके से भाग गए। परिवार वालों ने उन्हें महिला थाने के पास स्थित अस्पताल के नजदीक दबोच लिया। बाद में लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल व्यापारी ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी आमोद गुप्ता (35) पुत्र शिवलाल गुप्ता सराफा व्यापारी थे। सराफा बाजार में उनकी दुकान है। कुछ दिन पहले आमोद गुप्ता ने बरेली निवासी बबलू पटेल को साढ़े तीन लाख रुपये में अपनी कार बेची थी लेकिन उसका पेमेंट नहीं हुआ था। आमोद गुप्ता मंगलवार रात अपनी दूसरी कार से बबलू से पेमेंट लेकर बरेली से बदायूं लौट रहे थे। चौकी चौराहे पर उन्हें कल्यान नगर निवासी इंदू सक्सेना मिल गईं तो वह भी कार में बैठ गई। परिवार वालों के मुताबिक जैसे ही आमोद गुप्ता कार लेकर भमोरा के नजदीक पहुंचे, उनके पीछे कार सवार बदमाश लग गए। पहले उन्होंने आमोद गुप्ता की कार में साइड मारकर रोकने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह बच गए। रास्ते में मलगांव के पास कार आगे लगाई। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने अपनी कार दौड़ा दी। इसके अलावा अपने परिवार वालों को सूचना दे दी। उनकी कार शहर में शहबाजपुर चौराहे पर पहुंची ही थी कि उनके परिवार व मोहल्ले के दर्जनों लोग एकत्र हो गए और बदमाशों की कार का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

उधर, बदमाश भी तिराहे पर पहुंच गए तो सभी लोगों ने कार को घेर लिया। लोगों ने उन्हें कार से उतारने का बहुत प्रयास किया लेकिन बदमाश कार से नहीं उतरे। आमोद गुप्ता उनकी कार के आगे खड़े होकर रोकने की कोशिश कर रहे थे कि उसी दौरान बदमाश उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकले। कुछ लोग कार के पीछे लग गए तो कुछ लोग घायल आमोद को महिला थाने के पास निजी अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें बरेली रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कार के पीछे लगे परिवार वालों ने दोनों बदमाशों को अस्पताल के पास दबोच लिया। उनकी पिटाई की। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार वालों ने कार नंबर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं, छानबीन से पता चला है कि दोनों बदमाश बरेली में करथरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बुधवार को व्यापारी के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया। शाम के समय कछला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
- व्यापारी बरेली से लौट रहे थे। रास्ते में दो जगह उनका कार सवारों से विवाद हुआ था। शहबाजपुर तिराहे पर कार सवारों को लगा कि वह उनको मारेंगे। इस डर से वह कार लेकर भाग खड़े हुए। चूंकि आमोद आगे खड़े थे, इससे वह कार की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। दोनों कार सवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
अस्पताल के पास बदमाशों ने दोबारा किया हमला
बदायूं। सराफा व्यापारी आमोद गुप्ता पर कार सवार बदमाशों ने रास्ते में एक नहीं, कई बार हमले का प्रयास किया। उन्हें कार से टक्कर मारने के बाद अस्पताल पर पहुंचकर पेंचकस से हमला बोल दिया। गनीमत रही कि लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पिता शिवलाल गुप्ता के मुताबिक कार सवार बदमाशों ने बरेली हाईवे पर दो बार हमला किया। कार से टक्कर मारने की कोशिश। यहां कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने शहबाजपुर चौराहे पर घेराबंदी के दौरान आमोद को कार से टक्कर मार दी। वह घायल आमोद गुप्ता को महिला थाने के नजदीक एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। बदमाशों का दुस्साहस इतना था कि वह अस्पताल के पास तक पहुंच गए। यहां उन्होंने आमोद को पेंचकस लेकर मारने का प्रयास किया लेकिन उनके साथ ज्यादा लोग थे। इससे बदमाश भाग नहीं सके और पकड़े गए। उस समय दोनों बदमाश शराब के नशे में थे।

षड़यंत्र के तहत हुई हत्या, निष्पक्ष हो जांच
बदायूं। युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने सराफा व्यापारी की मौत को षड़यंत्र के तहत की गई हत्या बताया है। कहा कि आमोद गुप्ता रुपये लेकर लौट रहे थे। इसके बारे में बदमाशों को जानकारी थी। इसके अलावा उनका मकसद आमोद गुप्ता की हत्या करना था। इस मामले में पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष जांच करे और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उनके साथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा के लिए शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दिलीप जोशी, सुमित शर्मा और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed