{"_id":"67b9fa13a568721e0305a742","slug":"attempt-to-strangle-woman-for-protesting-eviction-badaun-news-c-123-1-sbly1035-134713-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेदखली के विरोध पर महिला का गला दबाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेदखली के विरोध पर महिला का गला दबाने की कोशिश
विज्ञापन
उझानी। पंजाब में स्थित एक मकान से बेदखली का विरोध करने पर महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। परिजन किसी तरह महिला को वहां से बचाकर उझानी लाए। विवाहिता की शिकायत पर उझानी कोतवाली में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बे के अयोध्यागंज मोहल्ला निवासी मुकेश शर्मा ने बेटी नेहा की शादी करीब 16 साल पहले पंजाब के मोहाली में अकाली कौर सिंह कॉलोनी निवासी सुनील से की थी। शादी के बाद से नेहा को परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि एक फरवरी को सुनील अपने घर लौटा तो उसके हाथ में मकान से पत्नी नेहा को बेदखल किए जाने का पत्र था।
सुनील ने उस पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला। हस्ताक्षर करने से मना करने पर नेहा के साथ मारपीट की गई। उसे गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। नेहा ने जब फोन कर अपने पिता और भाई को घटना के बारे में अवगत कराया तो वे लोग मोहाली पहुंचे। परिजन ने मोहाली पुलिस की मदद से नेहा और उसकी दोनों बेटियों को मुक्त कराया। इसके बाद से वह पिता के घर रह रही है।
विज्ञापन
नेहा ने दो दिन पहले उझानी कोतवाली पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी सुनील शर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार नामजद
उझानी के मोहल्ला गौतमपुरी निवासी राधा की शादी करीब छह साल पहले अब्दुलागंज निवासी जयमोहन उर्फ कुलदीप से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति जयमोहन उन्हें हरिद्वार ले गया। वहां पति समेत परिवार के अन्य लोगों ने दहेज के लिए राधा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जेठानी से राधा के पति की नजदीकी बढ़ी तो विरोध होने लगा। आरोप है कि पिछले महीना राधा को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। राधा ने पति जयमोहन, जेठ सोनू, राजू और जेठानी नागर को नामजद कराया है।