फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to rape a woman, report filed against three

Budaun News: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर रिपोर्ट

Mon, 28 Jul 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman, report filed against three
बदायूं। घर में घुसकर एक महिला के साथ 12 जून को दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मूसाझाग थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 जून की रात वह बरामदे में सो रही थी। तभी गांव के महादेव, बृजपाल उर्फ पप्पू व राकेश घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने उन्हें गलत इरादे से पकड़ लिया। इसके बाद उनके साथ छेड़खानी की। आरोपियों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इससे उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उनके परिवार के लोगों ने आरोपियों को टॉर्च की रोशनी से पहचान लिया। आरोपी ब्रजपाल हाथ में तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता का आरोप है महादेव के पिता पुलिस में है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महादेव, बृजपाल व राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed