फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to rape a teenage girl in Wazirganj, the accused is also a minor

Budaun News: वजीरगंज में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी भी नाबालिग

Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 23 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenage girl in Wazirganj, the accused is also a minor
वजीरगंज। थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय लड़की जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। इसी दौरान गांव के एक 15 वर्षीय लड़का गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। बताते हैं कि जब आरोपी किशोरी को ले जा रहा था। उसी दौरान नजदीक में काम कर रहे लोगों ने उसे देख लिया। वे लोग भी दोनों के पीछे-पीछे पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी हड़बड़ा गया। वह किशोरी को छोड़कर वहां से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर किशोरी के परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में वह किशोरी को लेकर वजीरगंज थाने पहुंचे और उन्होंने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed