फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to drag girl into canter, report on driver-conductor

Budaun News: युवती को कैंटर में खींचने का प्रयास, चालक-परिचालक पर रिपोर्ट

Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 28 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drag girl into canter, report on driver-conductor
जरीफनगर। दहगवां कस्बे के मुख्य चौराहे पर युवती के साथ सरेराह कैंटर चालक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती को कैंटर में खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार शाम करीब चार बजे दहगवां बाजार से चप्पल खरीने आई थी। युवती ने बताया कि वह कस्बे के मुख्य चौराहे पर दुकान से सामान लेकर गांव की ओर निकली तभी एक कैंटर चालक ने उसके पास गाड़ी रोक दी और उसका हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी में खींचने लगा। विरोध करने पर चालक व परिचालक दोनों ने उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। आरोपियों में एक पीड़िता के गांव का व दूसरा पास के ही गांव का है। घटना के दौरान युवती की चीख पुकार पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद चालक-परिचालक गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। थानाध्यक्ष रविकरन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक और धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों में एक पीड़िता के गांव का है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed