{"_id":"651097f5abf9312e5a05a5c4","slug":"attempt-to-convert-to-islam-in-mamurganj-five-people-caught-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4879-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मामूरगंज में धर्मपरिवर्तन कराने \nकी कोशिश, पांच लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मामूरगंज में धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश, पांच लोग पकड़े
Mon, 25 Sep 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
कादरचौक के मामूरगंज में मामले की छानबीन करती पुलिस। संवाद
कादरचौक (बदायूं)। अब कादरचौक इलाके के गांव मामूरगंज में धर्मपरिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। एक मकान से धर्म विशेष का प्रचार करते हुए पांच लोग पकड़े गए हैं। पुलिस उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग धर्म बदलने के लिए लालच दे रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां हंगामा किया।
रविवार सुबह कुछ लोग गांव पहुंचे और प्रार्थना सभा शुरू की। तभी वहां पहुंचे ग्रामीणों ने धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसहैत इलाके से आए कुछ लोगों को घेर लिया। इसके बाद बजरंग दल के ब्लॉक संयोजक मनोज और करन सिंह और कादरचौक थाना पुलिस पहुंच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों ने लालच देकर कुछ लोगों का धर्म बदलवा दिया है। ये लोग और लोगों का भी धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस पर पुलिस पांच लोगों को साथ ले गई। उनके खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
गांव में अधिकतर कश्यप समाज के लोग
गांव में ज्यादातर कश्यप समाज के लोग रहते हैं। जाटव समाज के करीब 50 और वाल्मीकि समाज के चार-पांच परिवार हैं। कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि एक साल से कुछ लोग यहां समुदाय विशेष का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा कराते हैं और लोगों को अपने धर्म से जुड़ने का लालच देते हैं। उन्होंने एक मकान बनाकर उसे प्रार्थना स्थल बना लिया है।
जिन लोगों को पकड़ा है, वे हिंदू धर्म से संबंधित हैं। उनका कहना है कि वह गांव में सत्संग कर रहे थे। उन्होंने धर्म विशेष का प्रचार करने और धर्म बदलवाने से इन्कार किया है। फिर भी हम स्वयं गांव जाएंगे और जांच करेंगे, तभी कोई कार्रवाई की जाएगी। - शक्ति सिंह, सीओ उझानी