{"_id":"64405049107bad5dd70af617","slug":"attachment-of-the-house-of-an-accused-in-the-kakrala-case-badaun-news-c-4-1-131452-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ककराला कांड के एक आरोपी के घर की कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ककराला कांड के एक आरोपी के घर की कुर्की
Thu, 20 Apr 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
19बीडीएन09-ककराला कस्बे में आरापी के घर की कुर्की करने पहुची पुलिस।संवाद
बदायूं। अलापुर पुलिस ने बुधवार को ककराला कांड के एक आरोपी के घर में कुर्की की। आरोपी घटना के दौरान से फरार चल रहा था। थाना पुलिस ने धारा 82 के तहत भी कार्रवाई की थी लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। बाद में न्यायालय में सरेंडर हो गया। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की है।
ककराला में नौ दिसंबर 2022 को एक बड़ा बवाल हो गया था। एक बाइक रोकने के चक्कर में भीड़ के रूप में लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसमें नामजद वार्ड नंबर 24 निवासी रईसुल पुत्र मजले एफआईआर दर्ज होने के दौरान से फरार चल रहा था। 16 जनवरी को उसके गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे।
10 फरवरी को धारा 82 के तहत उद्घोषणा जारी की गई। इसके बावजूद आरोपी पकड़ा नहीं गया। बाद में उसने न्यायालय के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 18 अप्रैल न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ कुर्की आदेश दिए थे। इस क्रम में बुधवार को इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने मौके पर पहुंच कर उसके घर की कुर्की की।