{"_id":"66429a901de30124a80843a7","slug":"atm-fire-11-lakh-burnt-or-saved-team-will-reach-today-for-investigation-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118651-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम अग्निकांड : 11 लाख जले या बचे, जांच के लिए आज पहुंचेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम अग्निकांड : 11 लाख जले या बचे, जांच के लिए आज पहुंचेगी टीम
विज्ञापन
कादरचौक। उसहैत रोड पर एटीएम में आग लगने से 11 लाख रुपये जल गए या बच गए, अभी इसकी पुष्टि नहीं है। मंगलवार को एक विशेष टीम कादरचौक पहुंच रही है। एटीएम खुलने के बाद ही पता चलेगा कि नोटों की स्थिति क्या है। फिलहाल, बैंक अधिकारी नोटों के सुरक्षित होने का अनुमान ज्यादा लगा रहे हैं।
शनिवार को उसहैत रोड पर शॉर्ट सर्किट होने से भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में आग लग गई थी। इससे एटीएम, एसी और प्रिंटर मशीन पूरी तरह से जल गई थी। एटीएम की हालत तो यह हो गई है कि वह जला हुआ एक बक्सा दिखाई दे रहा है। उसमें लगे प्लास्टिक के उपकरण सब जल चुके हैं। केवल लोहा-लोहा रह गया है।
बावजूद इसके बैंक अधिकारी दावा कर रहे हैं कि एटीएम में नोट जलने की संभावना कम है। हादसे के दौरान एटीएम में करीब 11 लाख रुपये थे। जिस समय आग लगी थी, उस दौरान आग देखकर हर कोई अनुमान लगा रहा था कि एटीएम में कुछ बचा नहीं होगा। उसमें सबकुछ जलकर राख हो गया होगा। क्योंकि उसकी लपटें बाहर तक आ रहीं थीं। लोगों की आग बुझाने की हिम्मत तक नहीं हुई।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर गाैरव त्रिपाठी का कहना है कि एटीएम की जांच करने के लिए लखनऊ से एक टीम बुलाई गई है। टीम मंगलवार को कादरचौक पहुंचेगी और एटीएम खोलकर जांच करेगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि नोट जलने से बच गए या पूरी तरह से जल गए।