{"_id":"665bafa17feedd632a029244","slug":"atiq-of-aligarh-defeated-raghav-of-agra-badaun-news-c-123-1-sbly1001-119732-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलीगढ़ के अतीक ने आगरा के राघव को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलीगढ़ के अतीक ने आगरा के राघव को हराया
Sun, 02 Jun 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
प्रथम यूपी स्टेड अंडर-13 वर्ग का बैडमिंटन टूर्नामेंट में आगरा-बरेली के बीच खेला जा रहा मैच। संव
बदायूं। प्रथम यूपी स्टेट अंडर-13 वर्ग के बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 30 टीमों के बीच मैच खेला गया। शनिवार सुबह पहला मैच अलीगढ़ और आगरा के खिलाड़ियों के बीच हुआ। अलीगढ़ के अतीक ने आगरा के राघव सोलंकी को करारी शिकस्त दी। उन्होंने पहले राउंड में 21-8 और दूसरे राउंड में 21-05 से हराया।
शहर के बीआरबी माॅडल स्कूल में चल रहे बैडमिंटन टूर्नामेंट का दूसरा मैच प्रयागराज के सौम्य त्रिपाठी व गोरखपुर के कंदर्प खत्री के बीच खेला गया। इसमें पहले राउंड में सौम्य त्रिपाठी ने 21-16 और दूसरे राउंड में 21-15 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच प्रयागराज के शिवेश गुप्ता और अलीगढ़ के जयदेव सिंह के मध्य हुआ। इसमें शिवेश ने 21-11, 21-12 से विजय प्राप्त की।
इसके बाद मुरादाबाद के निर्वान यादव और कौशांबी के अंकित पुष्पांकर के बीच मैच हुआ। पहले राउंड में निर्वान को 17-21 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दूसरा राउंड उन्होंने 23-21 से अपने नाम किया। तीसरे राउंड में निर्वान ने 21-10 से जीत अपने नाम की। आगरा के शौर्य चौधरी और बरेली के रुद्रराज सिंह के बीच भी मैच खेला गया। आगरा के शौर्य ने 21-18, 21-09 से यह मैच अपने नाम किया। इसके बाद नोएडा की वन्या चौधरी और लखनऊ की आमवि पाठक के बीच मैच खेला गया। यह मैच 21-11, 21-19 से वन्या ने अपने नाम कर लिया। मैच रेफरी अजय कुमार, मैच कंट्रोलर मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक सुभाष बत्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।