फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   At the conference, traders described the Seed Act-2025 as a draconian law.

Budaun News: सम्मेलन में बीज अधिनियम–2025 को व्यापारियों ने बताया काला कानून

Mon, 05 Jan 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
At the conference, traders described the Seed Act-2025 as a draconian law.
शहर के एक लॉन में आयोजित बीज व्यापारियों के 36 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल व्यापारी। स्रोत- स - फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
बदायूं। उत्तर प्रदेश बीज व्यापारी सेवा समिति का 36वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को शहर के एक लॉन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भर से आए बीज व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित बीज अधिनियम–2025 का विरोध किया। इसे व्यापार विरोधी काला कानून करार दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरके त्रिवेदी (पूर्व निदेशक/सदस्य, सीड बिल कमेटी) एवं विशिष्ट अतिथि रमन पाल उप्पल (सेक्रेटरी जनरल, एनएसआई) ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिवेशन में पारित होने वाले प्रस्तावों को यदि लिखित रूप में भेजा गया तो वे ऐसे किसी भी कानून को पारित नहीं होने देंगे, जिससे बीज व्यापारियों का अहित हो।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राकेश चोला ने सीड बिल–2025 को काला कानून बताते हुए कहा कि इस बिल के लागू होने से बीज व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह ठप हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों की आवाज दबाकर यह कानून लाया गया तो प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन और बंदी का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि यह कानून अव्यवहारिक है। इससे भ्रष्टाचार व इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। जिला महामंत्री आदित्य गुप्ता ने सरकार से मांग की कि पहले प्रयोगशालाओं को अपडेट किया जाए तथा एक लाइसेंस पर पूरे देश में व्यापार की अनुमति दी जाए, ताकि सरल और व्यवहारिक कानून बनाया जा सके। विधि संयोजक अरविंद गुप्ता ने कहा कि सरकार को कृषि जगत से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों से चर्चा कर ही कानून बनाना चाहिए। किसानों के हित के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में व्यापारियों के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

इस मौके पर मोहित गर्ग, आशु गर्ग, जमुना प्रसाद ,उमेश चंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, ऋषि अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन में राकेश ढींगरा मुजफ्फरनगर, श्रीकांत गुप्ता बिलारी, भूपेश गुप्ता, सुधीर सोमानी, अजीत सक्सेना आदि मौजूद रहे।

शहर के एक लॉन में आयोजित बीज व्यापारियों के 36 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल व्यापारी। स्रोत- स

शहर के एक लॉन में आयोजित बीज व्यापारियों के 36 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल व्यापारी। स्रोत- स- फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed