फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   At the beginning of the rainy season, waterlogging and mud spread on the roads

Budaun News: बरसात की शुरुआत में ही सड़कों पर जलभराव और फैला कीचड़

Sat, 19 Jul 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
At the beginning of the rainy season, waterlogging and mud spread on the roads
ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद - फोटो : rajori news
बदायूं। बारिश की शुरुआत में ही शहर से गांव तक की सड़कों पर जलभराव है। गांवों को जाने वाले मार्गों पर फैले कीचड़ से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर में 3500 की आबादी है। इसमें 26 गांव आते हैं, लेकिन बरसात की शुरुआत में ही गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव है। गंदगी की वजह से दो वर्ष पहले यहां कई लोगों की डेंगू से मौत हुई थीं। ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के बीच से निकलना होता है। सचिव अलख निरंजन ने बताया बारिश की वजह से कुछ निर्माण कार्य रुके हुए हैं। बारिश खत्म होते की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


बिसौली नगर में दबतोरी रोड पर स्थित बाईजी मंदिर के आसपास इन दिनों जलभराव है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क पर गड्ढों में भरे गंदे पानी से दोपहिया वाहन फिसल कर गिर रहे हैं। शुक्रवार को भी एक बाइक सवार पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने कई बार एसडीएम, डीएम, ईओ सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसफपुर ब्लाॅक क्षेत्र के गांव पुरवाखेड़ा के रास्ते का बुरा हाल है। कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल है। थोड़ी बारिश में गांव वालों का निकलना मुश्किल हो गया है।

दबतोरी के लक्ष्मीपुर को जाने वाले मार्ग पर संजीव चौहान की दुकान से आगे लालन सेठ के घर तक लगभग 150 मीटर रास्ते में जगह-जगह सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे आए दिन वाहन चालक व सवारियां गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। ग्राम प्रधान शांति देवी ने कहना है कि सड़क के किनारे बने नालों की सफाई शीघ्र ही करा देंगे।





इस्लामनगर कस्बे में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी भरे होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। सहसवान रोड, मोहल्ला टंकी, राजथल रोड, मंगला देवी रोड, नदेरी रोड व कुछ अन्य जगह भी जलभराव है। नगर पंचायत कर्मियों व अधिशासी अधिकारी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

--




रिजोला में नाले के कटान से मकान को मंडरा
म्याऊं। उसावां विकासखंड के ग्राम रिजोला निवासी शिवनंदन ने बताया कि तालाब के पानी ने कटान कर दिया है। नाले और तालाब के कटान के कारण उसके मकान को खतरा पैदा हो गया है। उसने उच्च अधिकारियों से अपने मकान को जलभराव से बचाने की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत सचिव उवैस खान ने बताया कि उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है। फिलहाल कटान प्रभावित स्थान पर मिट्टी डलवाकर उसे सुरक्षित किया जाएगा। बारिश के पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा। बरसात के बाद बजट उपलब्ध होते ही स्थाई समाधान के लिए कार्य प्रारंभ करा देंगे।

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद- फोटो : rajori news

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद- फोटो : rajori news

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद- फोटो : rajori news

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद

ग्राम पंचायत खेड़ा के मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव। संवाद- फोटो : rajori news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed