{"_id":"5ed694a28ebc3e9021209839","slug":"assistant-teachers-will-be-counseled-preparations-begin-badaun-news-bly4079001149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापकों की होगी काउंसलिंग, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापकों की होगी काउंसलिंग, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में बुधवार से सहायक अध्यापकों की काउंसलिंग होगी। इसको लेकर बेसिक विभाग में तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। काउंसलिंग डायड परिसर में होगी। विभागीय अधिकारी के अनुसार सभी अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके उपरांत ही प्रवेश लिया जाएगा।
उप्र बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती होगी। जो प्रदेश के 75 जनपदों में एक साथ होगी। भर्ती प्रक्रिया तीन मई से शुरू होकर छह मई तक चलेगी। इसको लेकर जनपद स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। जनपद में 21 सौ सहायक अध्यापकों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो। इसके लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी और कर्मचारियों को नामित किया है। इसमें सामान्य वर्ग के काउंसलिंग बीईओ अजय कुमार और सर्वेश कुमार, ओबीसी की काउंसलिंग राशिद अनवर सिद्दीकी और सिद्दीक अहमद, एससी /एसटी के लिए रमेश पंकज, जगदीश कुमार को लगाया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश तभी होगा। जब उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सभी के हाथों को सैनिटाइज कराया जाए और काउंसलिंग स्थल पर सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाए। जो मास्क नहीं लगाए होगा उसकी एंट्री नहीं होगी।