फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   As soon as the smart meter was installed, the bill skyrocketed from 200 to 41,379.

Budaun News: स्मार्ट मीटर लगते ही 200 से 41,379 रुपये पहुंचा बिल

Tue, 12 May 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
As soon as the smart meter was installed, the bill skyrocketed from 200 to 41,379.
उसहैत। नगर के वार्ड नंबर एक, अस्तल मंदिर के पास रहने वाली 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ओमवती और उनके पति हीराल स्मार्ट मीटर लगने के बाद आए भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं। दंपती मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। उनके घर में सिर्फ एक पंखा और नौ वाट के दो एलईडी बल्ब लगे हैं।
विज्ञापन

ओमवती ने बताया कि नवंबर 2025 तक उनका मासिक बिजली बिल लगभग 200 रुपये आता था, जिसे वह नियमित जमा करती थीं। 12 दिसंबर 2025 को बिजली निगम के कर्मचारियों ने जबरन उनके यहां स्मार्ट मीटर लगा दिया। जनवरी 2026 में जब वह बिल जमा करने विद्युत उपकेंद्र पहुंचीं तो उनसे एक महीने का 10,000 रुपये का बकाया बिल मांगा गया।
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। फरवरी में उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया, लेकिन मई में उन्हें 41,379 रुपये का बिल थमा दिया गया। जमा न कर पाने पर कनेक्शन काट दिया गया। बुजुर्ग दंपती अब जगह-जगह अपनी समस्या के समाधान के लिए भटक रहे हैं। ओमवती आसपास के घरों में काम कर परिवार चला रही हैं। इस मामले पर विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ ने कहा कि मामले की जांच कर बिल को संशोधित कराया जाएगा और बिजली आपूर्ति भी सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed