फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARTO's Babu did not give duplicate RC for eight months due to bribery

Budaun News: एआरटीओ के बाबू ने रिश्वत के चक्कर में आठ महीने तक नहीं दी डुप्लीकेट आरसी

Tue, 18 Apr 2023 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Apr 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
ARTO's Babu did not give duplicate RC for eight months due to bribery
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय के बदनाम बाबू का एक और मामला सामने आया है। उसने रिश्वत लेने के चक्कर में आठ महीने तक डुप्लीकेट आरसी नहीं दी। बाइक मालिक लगातार कार्यालय के चक्कर लगाता रहा। थकहारकर उसने जनसुनवाई पोर्टल पर उसकी शिकायत कर दी। जांच में मामला सही पाया गया। आरटीओ बरेली ने लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नाहरखां सराय निवासी एमजेड अंसारी ने अपनी बाइक की डुप्लीकेट आरसी लेने के लिए छह अप्रैल, 2022 को ऑनलाइन आवेदन किया था। दावा है कि उनके आवेदन में सभी जानकारियां सही थीं। इससे उसी दिन सभी पात्रताएं पूर्ण कर ली गई थीं। उस दिन और भी वाहन मालिकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। पटल सहायक (बाबू) मनोज कुमार गौतम ने अन्य वाहन मालिकों से रुपये लेकर उनकी डुप्लीकेट आरसी प्रिंट करके दे दी, लेकिन एमजेड अंसारी ने रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

इससे उन्हें आरसी नहीं दी गई। उन्हें आज-कल कहकर टहलाया जाता रहा। एमजेड अंसारी ने डुप्लीकेट आरसी लेने के लिए एआरटीओ कार्यालय के कई चक्कर लगाए। इसके बावजूद उन्हें आरसी नहीं दी गई। आखिरकार उन्होंने थकहारकर जनसुनवाई पोर्टल पर बाबू मनोज कुमार गौतम के खिलाफ शिकायत कर दी। मामले का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव भूपेंद्र बहादुर सिंह ने इसकी जांच आरटीओ बरेली को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरटीओ बरेली ने जांच की। एमजेड अंसारी की शिकायत सही पाई गई। उन्होंने जांचकर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। इस पर बाबू मनोज कुमार गौतम को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई। तब कहीं बाइक मालिक को दिसंबर 2022 में आरसी प्राप्त हो सकी। इसके पहले से बाबू की दो वेतन बृद्धि रुकी हुई चल रहीं हैं।

मृतक के नाम से ट्रांसफर कर दी थी बाइक
- एआरटीओ कार्यालय का यह वही बाबू है, जिसने एक साल पहले मृतक को कार्यालय में उपस्थित दिखाकर उसकी बाइक उसके भाई के नाम ट्रांसफर कर दी थी। इस मामले की भी जांच हुई। बाबू को बरेली कार्यालय संबद्ध कर दिया गया। उसे प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई, लेकिन कुछ माह बाद फिर से बाबू कार्यालय में आ गया।


यह मामला संज्ञान में है। इसकी जांच आरटीओ बरेली ने की थी। उनके आदेश पर ही बाबू को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। आगे की कार्रवाई भी उनके आदेश पर की जाएगी। बाबू को पटल से हटाया जाएगा।- आरबी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed