फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrival of paddy leads to a traffic jam on the Bareilly-Mathura highway near Ujhani Mandi

बदायूं: धान की आवक ने उझानी मंडी के सामने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम, पांच घंटे तक फंसे रहे वाहन

Thu, 15 Oct 2026 05:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 15 Oct 2026 05:14 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने बरेली-मथुरा हाईवे पर बृहस्पतिवार को भीषण जाम लग गया। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़-दो घंटे लगे। वाहन चालकों में नोकझोंक भी हुई। धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जाम का मुख्य कारण रहीं। 

विज्ञापन
Arrival of paddy leads to a traffic jam on the Bareilly-Mathura highway near Ujhani Mandi
उझानी में मंडी के सामने लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के उझानी में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने बरेली-मथुरा हाईवे पर पांच-छह दिनों से रोजाना लग रहे जाम ने बृहस्पतिवार को विकराल रूप ले लिया। सुबह सात से दोपहर करीब एक बजे तक ऐसा कोई वाहन नहीं दिखा, जिसके चालक को एक किलोमीटर का सफर तय करने में डेढ़-दो घंटे से कम लगा हो। जाम में फंसे वाहन को जल्दी निकालने को लेकर चालकों में नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन




मंडी समिति तिराहे पर जाम में फंसे वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह के वक्त हुई। जाम में फंसे रोडवेज बस सवार बदायूं निवासी हरीओम ने बताया कि कासगंज जाने के लिए सफर की शुरुआत प्रात: करीब 10 बजे की। बदायूं से उझानी तक महज 20 मिनट लगे, लेकिन बस जैसे ही आंबेडकर चौराहे से थोड़ी आगे बढ़ी कि जाम में फंसे वाहन नजर आने लगे। रोडवेज मंडी समिति के सामने से होकर निकलने में करीब एक घंटा लग गया। रोडवेज बसों के साथ ट्रक, और कार ही नहीं, बल्कि धान लदीं ट्रैक्टर- ट्रॉलियां भी जाम में फंसी थीं। 
विज्ञापन


चालकों में हुई नोकझोंक 
सहसवान क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी बाबूराम ने बताया कि सुबह सात बजे मंडी के पास आ गए। धर्मकांटे पर तौल कराने के बाद दोपहर तक उनका ट्रैक्टर मंडी में नहीं पहुंच पाया। बदायूं के अलावा पड़ोसी जिले कासगंज, एटा और फर्रुखाबाद से ट्रैक्टर- ट्रॉलियों से धान लेकर आने वाले किसानों को भी परेशानी का सामना करना। जल्दी निकलने की कोशिश के दौरान दो- तीन वाहन चालकों में नोकझोंक भी हो गई। चालकों ने यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। बरेली निवासी कार चालक संदीप ने बताया कि पुलिस कर्मी मंडी गेट के पास नजर तो आए, लेकिन जाम खुलवाने में उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वितरोई के रास्ते वाया मुजरिया चौराहा होकर भी निकले वाहन
उझानी में मंडी समिति के सामने जाम लगने की खबर मिलने पर कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते से निकले। बदायूं से कासगंज की ओर जाने वाले कई भारी वाहन आंबेडकर चौराहे से वाया मुजरिया चौराहे होकर वितरोई पहुंचकर हाईवे से जुड़ गए। ऐसे ही वितरोई मोड़ से मुजरिया होकर कई वाहन आंबेडकर चौराहे पर आए और बाइपास के रास्ते बदायूं की ओर निकल गए। हालांकि उन्हें करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी, लेकिन जाम में फंसने से बच गए।

सीओ यातायात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उझानी मंडी के सामने सुबह कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। अनाज लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की वजह से वाहन धीरे- धीरे आगे बढ़ते गए। कोतवाली पुलिस के सहयोग के लिए यातायात के पुलिस कर्मियों को भी पहले से ही ड्यूटी पर लगा दिया गया है। सुबह में करीब 10 बजे तक दिक्कत आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed