{"_id":"670adf6ef3bbce44dd0164e7","slug":"arp-will-make-10-schools-proficient-action-will-be-taken-if-negligence-is-found-badaun-news-c-123-1-sbly1001-127614-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 10 स्कूलों को एआरपी करेंगे निपुण, लापरवाही की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 10 स्कूलों को एआरपी करेंगे निपुण, लापरवाही की तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बदायूं। अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के कार्यकाल को लेकर काफी समय से अटकलें चल रहीं थींं, लेकिन अब उन पर विराम लग गया है। विभाग ने मार्च 2025 तक उनको अनुमति दी है, हालांकि 10 विद्यालयों को निपुण बनाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर एआरपी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
जिले में 80 एआरपी के पद हैं। इनमें तीन पद खाली हैं। एक शिक्षक का स्थानांतरण व दो एआरपी की मृत्यु होने की वजह से पद खाली चल रहे हैं। वहीं 77 पदों पर एआरपी तैनात हैं। इन एआरपी की मदद से स्कूलों को निपुण करने का काम किया जा रहा है, लेकिन दो माह पहले प्रदेश के सभी एआरपी का कार्यकाल खत्म हो चुका था, लेकिन उनको हटाने के निर्देश नहीं दिए गए थे। इसकी वजह से सभी एक एआरपी अपनी-अपनी जगहों पर काम कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से सभी एआरपी का कार्यकाल मार्च 2025 तक बढ़ाया गया है, लेकिन अब सभी एआरपी को 10-10 विद्यालयों को निपुण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर निपुण एसेसमेंट परीक्षण दिसंबर में होगा। अगर विद्यालय निपुण नहीं मिला तो संबंधित एआरपी पर कार्रवाई की जा सकती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मार्च तक कार्यकाल बढ़ाया गया है। साथ ही जिन एआरपी का तीन या उससे ज्यादा समय पूरा हो जाएगा, उनका पद स्वत: ही समाप्त हो जाएगा।