फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Army recruitment rally to be held from March 11 to 23 at Jat Regiment Centre, Bareilly

Budaun News: 11 से 23 मार्च तक जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में होगी सेना भर्ती रैली

Tue, 10 Mar 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally to be held from March 11 to 23 at Jat Regiment Centre, Bareilly
बदायूं। भारतीय सेना की अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भर्ती रैली का आयोजन 11 से 23 मार्च तक जाट रेजीमेंट सेंटर, बरेली परिसर में किया जाएगा। इसमें बदायूं समेत 12 जिलों के हजारों अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन


सेना भर्ती रैली में बदायूं, बरेली के साथ-साथ बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को अतिरिक्त यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सेना अधिकारियों ने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराई जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों और दलालों के झांसे में न आएं। 18 मार्च को बदायूं के अभ्यर्थी इस रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed