फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Archery Association: Rajan becomes president, MLA Harish becomes chairman

तीरंदाजी संघ : राजन अध्यक्ष, विधायक हरीश बने चेयरमैन

Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Archery Association: Rajan becomes president, MLA Harish becomes chairman
उझानी में जिला तीरंदाजी संघ के नवनियुक्त पदा​धिकारी। संवाद
उझानी। जिला तीरंदाजी संघ की साधारण सभा की बैठक में चार साल के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। राजन मेंदीरत्ता को एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिया गया। विधायक हरीश शाक्य को चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर बुधवार दोपहर आयोजित साधारण सभा की बैठक में कार्यकारिणी ने बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य के नाम का प्रस्ताव तीरंदाजी संघ की जिला कमेटी में चेयरमैन पद के लिए रखा। जिलाध्यक्ष पद पर राजन मेंदीरत्ता और संरक्षक के रूप में सहकारी क्रय-विक्रय समिति के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा के नाम के का प्रस्ताव रखा गया। तीनों पदाधिकारियों को आमराय से चुन लिया गया। मेंदीरत्ता पहले भी अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. धर्मेंद्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रशांत शंखधार, शिव अदलक्खा, डॉ. राजेश वर्मा, विशाल ओबराय और सागर छाबड़ा उपाध्यक्ष, प्रमोद दिवाकर कोषाध्यक्ष, इकबाल अहमद संयुक्त सचिव चुने गए। कमेटी में नेहा मुनाजिर, दीक्षा सागर और प्रार्थना सोलंकी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। विधायक और जिलाध्यक्ष मेंदीरत्ता ने कहा कि वह कमेटी के सहयोग से तीरंदाजों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेंगे। उन्हें बेहतर संसाधन मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed