फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

आत्मविश्वास पैदा करें छात्राएं, नहीं आएगी कोई दिक्कत

Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
aprajita
सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोलते सीओ। संवाद - फोटो : BADAUN
सहसवान। इस आधुनिक युग में भी नारी सशक्तीकरण की जरूरत क्यों पड़ रही है। लगता है कि कहीं न कहीं नारी कमजोर है लेकिन अब नारियों और छात्राओं को खुद को बेचारी बनने और समझने से रोकना होगा तभी सशक्तीकरण की परिकल्पना साकार हो सकेगी। यह कहना है सीओ चंद्रपाल सिंह का, जो मंगलवार को अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्राएं आत्मविश्वास पैदा करें, कोई भी दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत मंगलवार को प्रमोद इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ चंद्रपाल सिंह ने कहा कि नारी शक्ति आज किसी से कमजोर नहीं है। नारी के साथ शक्ति इसलिए ही लगा है कि वह समय आने पर शक्तिरूपा दुर्गा भी बन सकती है। ऐसे में खुद को कमजोर समझने की गलती कभी न करें। यदि पुलिस की आवश्यकता हो तो निसंकोच मदद लें। आज सरकार भी महिलाओं के लिए तमाम हेल्पलाइन चला रही है, जहां बताते ही तुरंत मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करें, फिर सारी समस्याएं खुद ब खुद हल होती जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ कार्यालय की महिला कर्मी दीपिका ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन समेत अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि वे कैसे इनका उपयोग कर सकती हैं। यदि वे चाहें तो उनका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामसहाय विंद, अफरोज अंसारी, पवन चौरसिया, हृदेश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed