फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

राजनीति में आगे आएं महिलाएं, बदल सकती हैं समाज की दिशा

Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
aprajita
छात्राओं को संबोधित करतीं प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। हर क्षेत्र के साथ राजनीति में पुरुषों का वर्चस्व अधिक है, लेकिन यदि समाज की दशा और दिशा बदलनी है तो महिलाओं को राजनीति में आना होगा। यह कहना है राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता का। वह छात्राओं से भी कहती हैं कि राजनीति केवल पुरुषों का क्षेत्र नहीं है। महिलाओं की भी उसमें उतनी ही भागीदारी होनी चाहिए। आधी आबादी यदि राजनीति में उतरेगी तभी समाज का भला हो सकेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने छात्राओं को राजनीति में भागीदारी करने का आह्वान किया। कहा-आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं हैं लेकिन राजनीति में अभी भी महिलाओं की संख्या कम है। इस अंतर को भरना होगा। आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं प्रधान, नगर पालिका या पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष आदि तो बन जाती हैं लेकिन निर्णय लेने का अधिकार उनके पति या परिवार के पुरुष सदस्यों के पास होता है। यह कब तक चलेगा। एक न एक दिन तो हमें निर्णय लेने का अधिकार भी अपने हाथ में लेना होगा। इस मौके पर डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. सारिका आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
महिलाओं की राजनीति में भागीदारी जरूरी
यह बात सही है कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी आवश्यक है। छात्राओं को अपनी शिक्षण काल से ही यह बात समझनी होगी। आज के कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशांजलि
-
समाज का होगा निश्चित भला
समाज में महिला और पुरुष का अंतर ही समाज की खाई भरने नहीं देता। यदि महिलाएं राजनीति में होंगी तो समाज का निश्चित ही भला होगा। आज इस बात को और अच्छी तरह समझ में आ गया।
- खुशबू
-
राजनीति हिस्सेदारी बढ़ानी होगी
अमर उजाला के इस कार्यक्रम से इतना तो समझ आ गया कि यदि हमें समाज की दिशा और दशा बदलनी है तो राजनीति में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। इसका प्रयास जरूर करेंगे।

-समरीन
-
हमें भी शुरू से विचार करना होगा
आज इस कार्यक्रम में राजनीति में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। वास्तव में यह गंभीर विषय है, जिस पर हमें अपने शिक्षण काल से ही विचार करना होगा। केवल राजनीति विज्ञान की पढ़ाई से कुछ नहीं होगा।
- शिल्पी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed