{"_id":"671e99333ab39d59b100f4a5","slug":"approach-roads-of-three-bridges-will-be-improved-with-rs-115-crore-badaun-news-c-123-1-sbly1001-128456-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 11.5 करोड़ से सुधरेंगे तीन सेतु के एप्रोच मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 11.5 करोड़ से सुधरेंगे तीन सेतु के एप्रोच मार्ग
विज्ञापन
सिलहरी सनाय मार्ग। संवाद
बदायूं। सोतनदी के ऊपर बने तीन सेतु के एप्रोच स्लैब/ मार्ग समेत अन्य सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 11.5 कराेड़ रुपये की कार्य योजना बनाई गई है। स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
जिले में इस बार बारिश की वजह से काफी लोगों को परेशानी हुई थी। सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई थी। जिले में कई सड़कें भी इसके प्रभाव में आने की वजह से खराब हो गईं थीं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हुईं। इसमें बदायूं-बिजनौर मार्ग से भतरी गोवर्धनपुर-वजीरगंज मार्ग पर सोतनदी पर बना सेतु का रोड भी शामिल है। 94 मीटर लंबे इस सेतु की एप्रोच स्लैब/ मार्ग व अन्य सुरक्षात्मक कार्य होने हैं।
इसके लिए 39.8 लाख रुपये से काम होना है। बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर स्थित सेतु पर भी 38.4 लाख रुपये से एप्रोच स्लैब/ मार्ग, सुरक्षात्मक काम किए जाएंगे। इसके साथ ही सिलहरी, सनाय होते हुए बसंत नगर को जाने वाले रोड पर सनाय गांव के पास से सोतनदी निकल रही है। इस पर 77 मीटर लंबे सेतु पर भी एप्रोच स्लैब व अन्य सुरक्षात्मक कार्य होने हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की आरे 37 लाख रुपये की कार्य योजना बनाई गई है। कार्य योजना को स्वीकृति के लिए शासन में भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद में इन जगहों पर काम कराया जाएगा। हालांकि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए वहां पर मिट्टी आदि डलवाई गई है।
सेतु की क्षतिग्रस्त एप्रोच स्लैब समेत अन्य काम कराए जाने हैं, इसके लिए कार्य योजना बनाई गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद में काम शुरू करा दिया जाएगा। -देवपाल सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग