फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Appointment of coach at Bagrain stadium sparks hope; sporting talent set to flourish.

Budaun News: बगरैन के स्टेडियम में कोच की तैनाती से जगी उम्मीद, निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Sat, 25 Jul 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Appointment of coach at Bagrain stadium sparks hope; sporting talent set to flourish.
मिनी स्टेडियम में बच्चों को प्र​शिक्षण देते कोच। संवाद
बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की पहल पर बगरैन का मिनी स्टेडियम अब धीरे-धीरे खेलों का केंद्र बनने लगा है। बड़ी राहत तब मिली है जब यहां चंदन शर्मा की खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई। कोच की तैनाती के बाद से स्टेडियम में रौनक लौट आई है। क्षेत्र के युवा खिलाड़ी सुबह-शाम स्टेडियम पहुंचकर अभ्यास कर भविष्य गढ़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम में एथलेटिक्स, कबड्डी और अन्य खेलों में रुचि रखने वाले बच्चे प्रशिक्षक से तकनीकी जानकारी लेकर अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि पहले अभ्यास के लिए न तो सही मार्गदर्शन मिलता था और न ही उपकरणों के उपयोग की जानकारी। कोच के आने से बेसिक ट्रेनिंग से लेकर फिटनेस और तकनीक, सब कुछ व्यवस्थित ढंग से सीखने को मिल रही है।
विज्ञापन

कई खिलाड़ी जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गए हैं। युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन चाहिए। बगरैन स्टेडियम में कोच की नियुक्ति इसी दिशा में उठाया कदम है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग के निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि उचित प्रशिक्षण मिलने से अब बगरैन से भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक विभाग की ओर से जिले के बगरैन में स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। कोच की नियुक्ति के बाद प्रशिक्षक की देखरेख में खिलाड़ी सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को खेल में आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। - हरि प्रेम, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी

मिनी स्टेडियम में बच्चों को प्रशिक्षण देते कोच। संवाद

मिनी स्टेडियम में बच्चों को प्रशिक्षण देते कोच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed