बदायूं। राजकीय पॉलीटेक्निक बदायूं में शनिवार को एलुमनी मीट व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एसके आजाद ने किया। इस दौरान अंतिम वर्ष के 127 छात्र-छात्रओं को कॉलेज कैंपस से ही प्लेसमेंट होने पर नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. राम प्रकाश भारती, दीपिका आर्य, श्याम पाल सिंह, बर्जर पेंट के असिस्टेंट मैनेजर सुधीर कुमार सिंह, अनुज मौर्य, विनीत कुमार, जेके टायर के डीटीई सोमवीर सागर, गन्ना विकास सोसाइटी बदायूं के चेयरमैन वेद प्रकाश राठौर व गिरधारी सिंह राठौर आदि ने विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल के विकास को लेकर भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सभी छात्र-छात्राओं को अपने तकनीकी कौशल का प्रयोग कर आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप कुमार ने कैंपस प्लेसमेंट से रोजगार प्राप्त करने वाले अंतिम वर्ष के 127 छात्र-छात्राओं को कंपनियों से प्राप्त अप्वाइंटमेंट लेटर दिए। इस मौके पर रितुराज, प्रियंका पाण्डेय, कुसुम लता, अंजना यादव, विशाल आदि मौजूद रहे।