फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Answer book Went out ' notes '

उत्तर पुस्तिकाओं में निकलने लगे ‘नोट’

Sat, 04 Apr 2015 11:29 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 04 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहर के तीन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन में जहां कॉपियां जांची जा रही हैं। वहीं अब प्रमुख कॉपियों में नोट भी निकलने लगे हैं। शनिवार को एक केंद्र पर कॉपी के अंदर से पचास का नोट निकला। परीक्षक ने इसकी सूचना केंद्र प्रभारी को दे दी। बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चे शिक्षकों को रिझाने को लेकर तरह-तरह के कॉपी में कमेंट करते हैं। कोई पास करने की गुहार लगाता है तो कोई अपनी परेशानियों का हवाला देता है। वहीं प्रमुख विषयों की कॉपियों में सौ व पचास के नोट भी निकलते हैं। शनिवार को भी यह नजारा देखने को मिला। बाद में इसकी जानकारी केंद्र प्रभारी को दे दी गई।
विज्ञापन


तीनों केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन ने तेजी पकड़ ली है। शिक्षक सुबह नौ बजे से आकर पूरे मनोयोग से कॉपी जांच रहे हैं। तीन दिन के बहिष्कार के बाद जहां कॉपी जांचनी शुरू की गईं। वहीं अभी तक तीनों केंद्रों पर करीब 69 हजार कॉपियां चेक हो चुकी हैं। जीआईसी प्रिंसिपल संत प्रकाश ने बताया कि उनके यहां साढे 44 हजार करीब कॉपियां चेक हो चुकी हैं। वहीं एसके प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर सिंह ने बताया कि उनके यहां सत्तर हजार तथा इस्लामियां के खिजर अहमद के अनुसार अभी तक सत्रह हजार कॉपियां चेक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed