फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   another lekhpal suspended instead of Lekhpal brother of BJP MLA In Badaun

तैनाती में खेल: भाजपा विधायक का लेखपाल भाई बचा, निलंबित कर दिया दूसरा; किसान की मौत के बाद खुलासा

Tue, 27 Jun 2023 08:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 08:12 AM IST
सार

किसान आत्महत्या के प्रकरण में लेखपाल पर कार्रवाई ने पहले से चल रहे एक और खेल का खुलासा कर दिया। मामले में जिस लेखपाल कुलदीप भारद्वाज को निलंबित किया गया, उसकी तैनाती दूसरे क्षेत्र में है।

विज्ञापन
another lekhpal suspended instead of Lekhpal brother of BJP MLA In Badaun
बदायूं सदर तहसील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में नगला शर्की गांव के किसान रूम सिंह की आत्महत्या के प्रकरण के बाद लेखपाल पर कार्रवाई ने पहले से चल रहे एक और खेल का खुलासा कर दिया। मामले में जिस लेखपाल कुलदीप भारद्वाज को निलंबित किया गया, उसकी तैनाती दूसरे क्षेत्र में है।

विज्ञापन


नगला शर्की में बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य के लेखपाल भाई सतेंद्र शाक्य तैनात हैं। कुलदीप की तैनाती कादरचौक के गांव असरासी में है। अपनी सुविधानुसार दोनों ने आपस में ही क्षेत्र तय कर लिए थे। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीएम ने जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन

ग्रामीण कुलदीप को ही मानते रहे अपना लेखपाल 

कुलदीप ही नगला शर्की में राजस्व के मामले देखने जाते थे। ग्रामीण उन्हें ही अपना लेखपाल मानते रहे। किसान रूम सिंह ने भी नायब तहसीलदार के साथ लेखपाल कुलदीप पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इधर मामले का खुलासा होने पर सतेंद्र ने बताया कि कुलदीप को अधिकारियों ने नगला शर्की का अतिरिक्त चार्ज दे दिया था। उनकी मूल तैनाती असरासी में ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे हैं तो चरित्र प्रमाणपत्र जरूर ले जाएं, नहीं तो पुलिस कर सकती है पूछताछ
 

एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि सतेंद्र शाक्य की तैनाती नगला शर्की में है। कुलदीप भारद्वाज की तैनाती असरासी में है। मामला संज्ञान में आया है। पता कराया जा रहा है कि लेखपालों के क्षेत्र कैसे और किसने बदले? 

ये भी पढ़ें- VDO परीक्षा में सेंधमारी: फौजी ने 15 लाख रुपये में किया था नौकरी का सौदा; सरगना नाजिम समेत 11 गिरफ्तार

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि लेखपाल के नियुक्ति अधिकारी एसडीएम होते हैं। उन्होंने ही निलंबित किया है। कौन लेखपाल कहां तैनात है, इसकी जानकारी एसडीएम को होती है। वही बता सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed