फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Animal smuggler shot in police encounter, hospitalized

Budaun News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 12 Dec 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler shot in police encounter, hospitalized
गोली लगने के बाद घायल पड़ा गोतस्कर। स्रोत-पुलिस
कुंवरगांव। गोतस्कर और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार शाम सात बजे मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तस्कर के पास से तमंचा कारतूस व गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पता थाना क्षेत्र के गांव करौतिया निवासी नवासे पुत्र वैसर अली बताया है। उसके खिलाफ गोकशी के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


सीओ सिटी रजनेश उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के गांव करौतिया के जंगल में सात नवंबर को गोकशी की घटना को अंजाम देने के बाद करौतिया निवासी नवासे घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया था। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी थी। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे सूचना मिली कि नवासे जंंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दे सकता है। वह जंगल की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश कौशिक पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया, जिस पर आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की। गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तस्कर पर दर्ज हैं चार मुकदमें

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गोकशी कर वह परिवार का पालन करता है। इसी उद्देश्य से वह जंगल में आवारा पशुओं की तलाश में निकला था। पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उनके खिलाफ गोकशी समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed