फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angry youth sprayed petrol in the pump premises

Budaun News: गुस्साए युवक ने पंप परिसर में पेट्रोल छिड़का

Mon, 28 Apr 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Angry youth sprayed petrol in the pump premises
इस्लामनगर में पैट्रोल पम्प पर सीसीटीवी में केन से तेल डालता दिख रहा व्य​क्ति। स्रोत-वीडियोग्रैब
इस्लामनगर। गांव चमरपुरा स्थित पेट्रोप पंप परिसर में गुस्साए युवक ने पेट्रोल छिड़ककर हंगामा किया। युवक का आरोप था कि पंप में उसे मिलावटी पेट्रोल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। देर शाम तक युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी सलीम का इस्लामनगर थानाक्षेत्र में चंदौसी रोड पर गांव चमरपुरा के पास पेट्रोल पंप है। रविवार को एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाकर गया था। वह कुछ देर बाद पेट्रोल को प्लास्टिक की कैन में भरकर पंप पर लौटा। उसके साथ दो अन्य युवक थे। युवक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन धर्मेंद्र पर आरोप लगाया है कि उसने उसे खराब पेट्रोल दिया है। इससे उसकी बाइक रास्ते में बंद हो गई।
विज्ञापन

उसने बाइक स्टार्ट करने की तमाम कोशिश की, लेकिन स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान सेल्समैन व उसके बीच कहासुनी हो गई। इससे युवक गुस्से में आ गया।
उसने कैन में भरी पेट्रोल को पंप परिसर में छिड़ककर हंगामा किया। हंगामा को देख सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। पंप मालिक के बेटे सलमान ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाक्रम का वीडियो पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed