Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angad planted his foot firmly; the great warriors of Lanka could not budge it.

Budaun News: अंगद ने जमाया पैर, लंका के महारथी नहीं हिला सके

Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Angad planted his foot firmly; the great warriors of Lanka could not budge it.
बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद
बिल्सी। ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर आदर्श रामलीला कमेटी हसनपुर, अमरोहा के कलाकारों ने शनिवार रात बाली वध, लंका दहन से लेकर अंगद संवाद तक की लीला का मंचन हुआ। लीला में दिखाया गया कि अंगद के पैर को बड़े-बड़े योद्धा हिला तक नहीं सके।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम ने सुग्रीव और बाली के विवाद में हस्तक्षेप कर बाली का वध कर दिया। सुग्रीव का राज्याभिषेक हुआ और उन्होंने माता सीता की खोज के लिए वानर सेना श्रीराम को सौंप दी। जामवंत के आदेश पर हनुमान जी समुद्र पार कर अशोक वाटिका पहुंचे और माता सीता को श्रीराम की अंगूठी दिखाकर अपना परिचय दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वाटिका उजाड़ने, अक्षय कुमार वध और मेघनाद द्वारा हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में लाने की लीला का मंचन हुआ। रावण के आदेश पर पूंछ में आग लगाए जाने के बाद हनुमान जी ने सोने की लंका जला दी। इसके बाद रामसेतु निर्माण और अंगद संवाद की लीला हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के दूत बनकर रावण के दरबार में पहुंचे अंगद ने उसे समझाने का प्रयास किया। रावण द्वारा चुनौती देने पर अंगद ने सभा में पैर जमा दिया। मेघनाद समेत कोई भी योद्धा उनका पैर नहीं हिला सका। अंत में अंगद ने रावण को श्रीराम के चरणों में शरण लेने की सीख दी और रामदल में लौट आए।




कछला में पहली बार निकाली गई राम बरात



बदायूं। नगर पंचायत कछला में पहली बार राम बरात निकाली गई। प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकियों के साथ बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच बरात ने पूरे नगर का भ्रमण किया। राम बरात का शुभारंभ वार्ड नंबर 4 से चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने आरती कर किया। इसके बाद बरात पूरे कछला में घूमी और रामलीला स्थल पर जाकर संपन्न हुई। लोगों ने जय श्रीराम के जयघोषों के साथ पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। संवाद







मेघनाथ-लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन देख दर्शक हुए भावुक



बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी दिसौली गंज के रंगमंच पर चल रही रामलीला में रविवार रात मेघनाथ-लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया गया। युद्धभूमि में मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। मेघनाथ द्वारा शक्ति बाण चलाने पर लक्ष्मण के मूर्छित होने और श्रीराम की व्याकुलता देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। संवाद







उघैती में श्रीराम के राजतिलक के बाद लीला संपन्न



उघैती। कस्बा उघैती में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला का रविवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन किया गया। इस दौरान कमेटी के चंद्रपाल गुप्ता, प्रेमपाल शर्मा मुनीम जी, हरपाल झा, मनोज पालीवाल, रामनिवास चित्तौड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद







कुंभकर्ण और रावण वध का हुआ मंचन



बिसौली। आसफपुर रोड स्थित कृषि प्रदर्शनी मैदान में चल रही श्री जनता रामलीला के मंच पर शनिवार रात कुंभकर्ण वध और रावण वध की लीला का मंचन हुआ। 10 फुच के विशालकाय कुंभकर्ण को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। कुंभकर्ण की भूमिका में जयकुमार खुरापाती ने अपने हास्य अंदाज और शानदार संवाद अदायगी से खूब तालियां बटोरीं। रावण की भूमिका में अरविंद और श्रीराम के स्वरूप में विकास बब्बू ने प्रभावशाली अभिनय किया। मंचन का निर्देशन रामप्रकाश गुप्ता, अनुज शर्मा और गोपाल ने किया। संवाद







दातागंज में श्रीराम जन्म की लीला का हुआ मंचन



दातागंज। रामलीला मैदान में रविवार को श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के जन्म के प्रसंग को सजीव अभिनय से प्रस्तुत किया, जिसे देख दर्शक भक्तिमय हो उठे। इस दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोंटी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

अल्हेदासपुर धोवई में रामलीला शुरू



जरीफनगर। गांव अल्हेदासपुर धोवई में रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता नमित गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। संवाद

आसफपुर में राम-भरत मिलाप की हुई लीला



आसफपुर। जनता रामलीला कमेटी द्वारा शनिवार को राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। राम के पात्र में धर्मवीर यादव और भरत के पात्र में सुमित यादव ने अच्छा अभिनय किया। कमेटी के स्थानीय कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने सराहना की। संवाद





कलाकारों ने माता सीता के हरण की लीला का किया मंचन



बिल्सी। गांव बेहटा गुसाईं में चल रही रामलीला के मंच पर शनिवार की रात कलाकारों ने माता सीता के हरण की लीला का मंचन किया। लीला में दिखाया कि रावण की योजना के अनुसार मारीच सोने का हिरण बनकर पंचवटी पहुंचता है। सोने के हिरण को देखकर माता सीता भगवान श्रीराम से उसे पकड़कर लाने का आग्रह करती हैं। इसके बाद भगवान श्रीराम हिरण के पीछे चले जाते हैं। कुछ देर बाद मारीच भगवान श्रीराम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारता है। माता सीता के आग्रह पर लक्ष्मण भी उनकी तलाश में वन की ओर चले जाते हैं। इसी बीच साधु का वेश धारण कर रावण कुटिया में आकर छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लेता है। रावण को रोकने के प्रयास में जटायु भी घायल हो जाते हैं। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

बिल्सी के पिंडौल गांव रामलीला में रावण के दरबार में पैर जमाए खड़े अंगद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed