फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An innocent child died by drowning in a pit filled with water

Budaun News: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Sun, 17 Aug 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
An innocent child died by drowning in a pit filled with water
रोहान फाइल फोटो।
कछला। नगर पंचायत के वार्ड दो पंखिया नगला में शनिवार शाम खेल रहे मासूम बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। दो घंटे की खोजबीन के बाद परिजनों को बालक का शव गड्ढे में उतराता मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन



कछला के वार्ड दो पंखिया नगला निवासी शाहनूर के घर के पीछे कई गहरे गड्ढे हैं। इस समय उन गड्ढों में गंंगा में आई बाढ़ का पानी भर गया है। शनिवार शाम उनका बेटा रोहान (5) खेलते हुए घर के पिछले हिस्से में गड्ढों की तरफ चला गया। वह किसी तरह पानी भरे गड्ढे में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे जब बालक की घर में चहलपहल नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन दो घंटे तक बालक की गली मोहल्ले में तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पानी भरे गड्ढों में बालक की तलाश शुरू की। जहां एक गड्ढे में बालक का शव उतराता मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक का शव मिलते ही शाहनूर और उनके परिवार में चीख पुकार मच गई। देर रात ही पुलिस को सूचना दी गई। रविवार सुबह कछला चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed