{"_id":"69727a742d72fa4ac60c2c8d","slug":"an-anm-auxiliary-nurse-midwife-at-new-phc-nadha-has-been-accused-of-taking-bribes-an-investigation-has-been-launched-badaun-news-c-123-1-sbly1001-155645-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: न्यू पीएचसी नाधा में एएनएम पर रिश्वत लेने का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: न्यू पीएचसी नाधा में एएनएम पर रिश्वत लेने का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन
बदायूं। दहगवां सीएचसी क्षेत्र के न्यू पीएचसी नाधा से जुड़ा एक मामला पिछले महीने से लगातार चर्चा में है। यहां तैनात एक एएनएम का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रसूता के परिजनों से डिलीवरी कराने के नाम पर पैसे लेते हुए दिखाई और सुनाई दे रही है।
वायरल वीडियो में कथित रूप से पैसे लेने के बाद एएनएम द्वारा दवाएं दी जाती नजर आ रहीं हैं, जबकि ऑडियो क्लिप में भी वह स्वयं पैसा लेने की बात स्वीकार करती प्रतीत हो रहीं हैं। सीएमओ के निर्देश पर दहगवां सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पियूष यादव ने संबंधित एएनएम को न्यू पीएचसी नाधा से हटाकर अपने केंद्र से संबद्ध कर दिया।
हालांकि, विभागीय जांच शुरू होने से पहले ही जिलाधिकारी ने अपने स्तर से एक समिति का गठन कर दिया है, जिसे पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि डीएम की ओर से गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही विभागीय जांच को आगे बढ़ाते हुए दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद