फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amidst the cold wave, more than 40 thousand people got the vaccine

शीतलहर के बीच 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका

Tue, 18 Jan 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Amidst the cold wave, more than 40 thousand people got the vaccine
सैदपुर सीएचसी पर टीका लगवाता बुजुर्ग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शीतलहर के बीच सोमवार को जिले में 449 केंद्रों पर 40 हजार से ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया। 317 केंद्रों पर 18 वर्ष से ज्यादा आयु वालों को टीका लगाया गया, जबकि 132 केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष के किशोर और किशोरियों को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 449 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। 17 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई। यहां 531 लोगों ने बूस्टर डोज ली। 132 केंद्रों पर 15 से 18 वर्ष के 8424 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया। 317 केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के 10176 लोगों को पहला और 21751 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। जिले में किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का अभियान तीन जनवरी और बूस्टर डोज देने का अभियान 10 जनवरी से शुरू किया गया था। एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि अब तक करीब 1.30 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। जिले में कुल 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जाना है। इसके साथ ही 28 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जानी है।
विज्ञापन

सैदपुर में 1482 लोगों को लगाया गया टीका
सैदपुर। सीएचसी सैदपुर के अंतर्गत 30 केंद्रों पर सोमवार को 1482 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 15 से 18 वर्ष आयु के 109 किशोर और किशोरियों को टीका लगाया गया। चेयरमैन आयशा विकार अहमद ने टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। एमओआईसी डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया कि टीकाकरण के दौरान किसी भी केंद्र से किसी समस्या की खबर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed