फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ambedkar's Procession Taken Out with Great Fanfare in Bilsi

Budaun News: बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई आंबेडकर की शोभायात्रा

Fri, 17 Apr 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar's Procession Taken Out with Great Fanfare in Bilsi
शोभायात्रा में शामिल अंबेडकर की झांकी। संवाद - फोटो : 1
बिल्सी। डॉ. आंबेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में यहां महापुरुषों की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित आंबेडकर पार्क से शाम करीब तीन बजे निकाली गई। भंते जी महाराज एवं चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर ने शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। शोभायात्रा नगर के गोशाला रोड, मोहल्ला संख्या आठ, जैन बाजार, पालिका बाजार, अटल चौक, बालाजी चौक, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, राजाराम की बागिया, मोहल्ला संख्या तीन, अंसारी कॉलोनी, होली चौक, पटवा बाजार, बिजलीघर रोड होते हुए पुनः मोहल्ला संख्या पांच में जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बाबा साहेब के अलावा, भगवान बुध्द, गुरु नानक, महर्षि बाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति साहू जी, ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई फुले, सम्राट अशोक आदि की झांकियां शामिल रही। बाजार में लोगों ने जलपान कराकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, उमेश सागर, जगदीश चंद्र, प्रमोद सागर, तेजेंद्र सागर, नाथूराम भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






उत्साह से एत्मादपुर में मनाई गई आंबेडकर जयंती



बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एत्मादपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह से मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष केके उपाध्याय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह धनगर व डॉ. सत्यवीर सिंह मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत कर बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. सत्यवीर सिंह ने पार्टी के मिशन पर प्रकाश डाला। नेत्रपाल सिंह धनगर ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में मिशनरी गायक वीर बहादुर बौद्ध और गायिका रुचि बौद्ध ने अपने गीतों से समा बांध दिया। इस मौके पर मास्टर वीरपाल, दिनेश, आचल, छोटेलाल भारती, करण सिंह, वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

शोभायात्रा में शामिल अंबेडकर की झांकी। संवाद

शोभायात्रा में शामिल अंबेडकर की झांकी। संवाद- फोटो : 1

शोभायात्रा में शामिल अंबेडकर की झांकी। संवाद

शोभायात्रा में शामिल अंबेडकर की झांकी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed