फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amazing inspector... also got the signature of Jaspal who died 8 years ago.

Budaun News: गजब का दरोगा... 8 साल पहले मृत जसपाल के हस्ताक्षर भी करा लाया

Sun, 08 Sep 2024 05:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Amazing inspector... also got the signature of Jaspal who died 8 years ago.
बदायूं। विवेचना में आठ साल पहले मर चुके ग्रामीण का नाम बढ़ाकर दरोगा मुकेश त्यागी अब अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं। विवेचना के दौरान दाखिल कागजों में दरोगा ने दर्शाया है कि प्रधान के घर पर जसपाल को बुलाकर नोटिस पर हस्ताक्षर कराए थे। सवाल यह है कि जो जसपाल आठ साल पहले मर गया वह हस्ताक्षर करने प्रधान के घर कैसे आ सकता है। अब विवेचक 11 सितंबर को कोर्ट में अपना जवाब पेश करेंगे।
विज्ञापन

बदायूं में सांपों के जोड़े को लाठी से पीटकर मारने के मामले में तफ्तीश करने वाले दरोगा मुकेश त्यागी बुरी तरह से फंस गए हैं। दरोगा ने वादी विकेंद्र शर्मा के हवाले से मृतक का नाम चार्जशीट में बढ़ाया है। जबकि विकेंद्र का कहना है कि उन्होंने दरोगा को कोई बयान नहीं दिया। यहां तक कि इस मामले को लेकर कभी थाने भी नहीं गए। दरोगा का यह भी तर्क है कि उसने गांव के प्रधान के आवास पर पहुंचकर आरोपियों को नोटिस तामील कराए। जबकि आरोपी की आठ साल पहले ही मौत हो चुकी है। अब कोर्ट ने पुलिस से इस मामले में आख्या तलब की है। माना जा रहा है कि मनमाने ढंग से जांच करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
उझानी इलाके के गांव बरायमय खेड़ा में रहने वाले राजपाल मौर्य के घर 9 अक्टूबर 2023 को कामन करैत प्रजाति के सांप का जोड़ा कहीं से आ गया था। राजपाल ने वन विभाग को सूचना देने की जगह सांप के जोड़े को लाठी से पीटकर मार डाला। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया तो पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा उझानी कोतवाली में दर्ज कराया। दरोगा ने राजपाल के अलावा जसपाल पुत्र कल्लू को भी आरोपी बना दिया। जबकि जसपाल की मौत 23 मार्च 2015 को हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मांगी पुलिस से रिपोर्ट
मृतक जसपाल के बेटे भगवान दास ने कोर्ट में दिए शपथपत्र में बताया है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिया है। यह भी बताया है कि कोर्ट का नोटिस लेकर पुलिस उनके घर आती है और हड़काती है कि जसपाल को कोर्ट में पेश करो। जब पिता जिंदा ही नहीं तो भला कैसे कोर्ट में पेश करें। पीड़ित ने आरोपी दरोगा के खिलाफ अदालत से कार्रवाई की मांग की है। सीजेएम कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed