फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   amar ujala foundation,police ki paathsaala,Won't be afraid...will fight boldly, won't even give up

किसी से न डरें, छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को कड़े इंतजाम

Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को डरने की आवश्यकता नहीं है।अब छात्राएं व महिलाएं पहले से और मजबूत हुई हैं।मुख्य अतिथि सीओ सिटी ने कहा कि आज हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर है, लेकिन छात्राओं और महिलाओं को इससे सावधान रहने की भी जरूरत है।

विज्ञापन
amar ujala foundation,police ki paathsaala,Won't be afraid...will fight boldly, won't even give up
पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को डरने की आवश्यकता नहीं है। अब छात्राएं व महिलाएं पहले से और मजबूत हुई हैं। उनकी मदद को दस हाथ उठते हैं। राह चलते उन्हें परेशान करना आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज सकता है। अब महिलाओं की सुरक्षा के और कड़े इंतजाम हो चुके हैं। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने छात्राओं को हाथ उठवाकर शपथ दिलाई कि वे न तो कभी डरेंगी, विषम परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करेंगी और वे हारेंगी नहीं और न हार मानेंगीं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बृहस्पतिवार को पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी ने कहा कि आज हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर है, लेकिन छात्राओं और महिलाओं को इससे सावधान रहने की भी जरूरत है। वे अपना फोटो और वीडियो शेयर करने से बचें। छात्राओं और महिलाओं के फोटो का दुरुपयोग करने के तमाम मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 1090 हेल्पलाइन नंबर ऐसा है, जहां शिकायतकर्ता महिला का नाम पता सब कुछ गोपनीय रखा जाता है। उन्हें कहीं भागने की आवश्यकता नहीं है। उनकी मदद को तुरंत पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने सुझाव दिया कि यदि छात्राएं घर से कहीं जा रहीं हैं, तो संबंधित वाहन का फोटो खींचकर अपने परिवार वालों को व्हाट्सएप कर दें। अंत में प्रधानाचार्य अमिता आलोक ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान गीतांजलि, किरन वाला, नीलम आर्या, अरुण राठौर, पूनम सक्सेना, सीमा शर्मा, कुसुम राठौर आदि मौजूद रहीं।

पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में जानकारी देते सीओ सिटी। संवाद

पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में जानकारी देते सीओ सिटी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed