{"_id":"5e8f46978ebc3e75e0097a23","slug":"amar-ujala-foundation-help-for-poor-peoples-badaun-news-bly402191970","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशनः लॉकडाउन में मदद को बढ़ रहे हाथ, असहायों को बांटे भोजन के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशनः लॉकडाउन में मदद को बढ़ रहे हाथ, असहायों को बांटे भोजन के पैकेट
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन में कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही मुहिम में कई सामाजिक, स्वयंसेवी संगठन जुड़ गए हैं। पुलिस-प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कई संगठनों ने झुग्गी झोपड़ियों, मलिन बिस्तियों के साथ जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री और राशन सामग्री पहुंचाई। प्रशासन की ओर से भी जिले भर में राहत सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।
स्काउट संस्था ने जिलाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना के निर्देशन में मीरा सराय स्थित काशीराम आवास, गांधी नगर, नेकपुर, घंटाघर आदि स्थानों पर भोजन के पैकेट और पानी की बोतल का वितरण किया गया। इस मौके पर संजीव कुमार शर्मा, डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी, अजय पाल सिंह, सीमा यादव, आलोक पाठक आदि रहे।
पूर्व विधायक आबिद रजा की ओर से स्थापित लॉकडाउन राहत सेंटर से बृहस्पतिवार को मोहल्ला जालंधरी सराय, नाहर खां सराय, मीरा सराय, इमली चौक, नई बस्ती आदि स्थानों पर राशन के पैकेट बांटे गए। इस मौके पर छुक्कन खां, अनवर अंसारी, हसीब एडवोकेट, प्यारे मियां, चंदा प्रधान, डॉ. आशू आदि का योगदान रहा।