{"_id":"685ef1ed7187b1c99003ac3d","slug":"amar-jyoti-case-cjm-summoned-case-diary-in-fraud-case-badaun-news-c-123-1-akb1003-141927-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर ज्योति प्रकरण: धोखाधड़ी के मामले में सीजेएम ने तलब की केस डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर ज्योति प्रकरण: धोखाधड़ी के मामले में सीजेएम ने तलब की केस डायरी
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशक और एजेंट हजारों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भाग गए हैं। इस मामले में पांच आरोपियों की जमानत याचिका कर दी गई। अब सीजेएम ने पुलिस केस डायरी तलब की है। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने डीएम को पत्र भेजकर 30 जून को धरना देने की चेतावनी दी है।
शहर के कामग्रान मुहल्ला निवासी अशद अहमद ने मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत के अलावा मैनेजर अमित, एजेंट सुनील बाबू व अन्य एजेंट व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एजेंट विजेंद्र मौर्या, कमल बाबू, अवनीश कुमार, अरविंद मौर्या और अमित साहू का नाम प्रकाश में आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने आरोपियों की जमानत खारिज कर दी थी।
इसके बाद शुक्रवार को आरोपियों के अधिवक्ता ने जमानत के लिए सीजेएम कोर्ट में याचिका दी तो उन्होंने पुलिस से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। अब अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम से मुलाकात कर पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि गैर जमानती वारंट और इनाम घोषित होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। वह हाईकोर्ट में मुकदमे की पैरवी कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार व अन्य पीड़ितों ने मांग की है कि निदेशक और एजेंटों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। अभियुक्तों की संपत्ति को सीज कर उनकी बिक्री कर निवेशकों का धन वापस किया जाए। बताया कि मांग नहीं मांगी गई तो मालवीय आवास में भूख हड़ताल, आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
--