फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alvida Jumme ki Namaaz today, police and administration on alert

Budaun News: अलविदा जुमे की नमाज आज, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Alvida Jumme ki Namaaz today, police and administration on alert
बदायूं। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर की जामा मस्जिद पर चौकसी बढ़ाई गई है। इसके लिए थाना पुलिस के अलावा पीएस बल की व्यवस्था की जाएगी। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सभी थानेदारों व सर्किल सीओ को नमाज के दौरान क्षेत्र में भ्रमण रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर की जामा मस्जिद के अलावा जिलेभर की मस्जिदों एवं दरगाहों पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने जाएंगे। इसमें सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। जहां बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचेंगे। इसके लिए सदर कोतवाल प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिद पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। एसएसपी ने सर्किल सीओ व थाना प्रभारियों को नमाज के दौरान भ्रमण शील के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मस्जिदों के आसपास पैदल गश्त के साथ ही खुराफातियों पर विशेष नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके चलते पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को ही सुरक्षा व्यवस्था की रुपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए है। सभी थाना प्रभारियों को नमाज के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। -डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed