{"_id":"68eab0dd04f0efcc6c07d78a","slug":"alumni-meet-brings-back-memories-shares-experiences-badaun-news-c-123-1-bdn1012-148821-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुरा छात्रा सम्मेलन में ताजा हुई यादें, साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुरा छात्रा सम्मेलन में ताजा हुई यादें, साझा किए अनुभव
विज्ञापन
पुरातन छात्रा सम्मेलन में जुटीं छात्राएं। संवाद
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चित प्रकोष्ठ की ओर से पुरा छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने की। इस अवसर पर वर्ष 2016 में महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के सभी सत्रों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने छात्र जीवन से जुड़ी यादों को मंच से साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गीत, नृत्य और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने और एनसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया, जिससे नई पीढ़ी की छात्राओं को और अधिक अवसर मिल सकें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बृजेश कुमार ने पूरे सम्मेलन का सफल संचालन किया।
इस अवसर पर डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. सरिता गौतम, रोहित कुमार, अफसाना खातून, राजीव कुमार व प्रेमराज उपस्थित रहे। सम्मेलन में लगभग 160 छात्राओं ने सहभागिता की और अपने पुराने साथियों के साथ फिर से जुड़ने की खुशी व्यक्त की।