फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Along with temples, Govardhan Puja took place in homes as well, Annakoot Prasad distributed

Budaun News: मंदिरों के साथ घरों में भी हुई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट का प्रसाद बांटा

Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Along with temples, Govardhan Puja took place in homes as well, Annakoot Prasad distributed
बजरंग नगर में गोवर्धन की पूजन करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। गोवर्धन का त्योहार मंगलवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई। इसके बादर परिवारों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा यूं तो दिवाली के अगले दिन ही होती है, लेकिन इस बार उदया तिथि सोमवार के बजाय मंगलवार को लगने पर गोवर्धन पूजा का त्योहार एक दिन बाद मनाया गया। घरों में महिलाओं ने आंगन में गोवर्धन की आकृति के साथ गाय, नर-नारी, सूरज, चंद्र आदि बनाए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भी इस अवसर पर हवन पूजन हुए। मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बनाकर बांटा गया।
विज्ञापन

मोहल्ला शहबाजपुर में स्थित विश्वहरि मंदिर में गोवर्धन पूजन सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाया गया। गोबर से बनाए गोवर्धन पर्वत की पूजा कर सभी भक्तों ने परिक्रमा और आरती की। साथ ही महिलाओं ने भजन गाए। इस मौके पर विजय दशमी व जन्माष्टमी पर सीता-राम और कृष्ण-राधा स्वरूप में सजे बच्चों यशवी, दीपाली, अनाइश, रिदिमा, ममूर, स्पर्श, श्यानवी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेमप्रकाश अग्रवाल, निर्दोष सक्सेना, प्रातेश, आकाश, पंकज, रुपांक गौरांक, संज, अमन आदि मौजूद रहे। इधर, मढ़ई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्री गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। 56 भोग का दर्शन कराकर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। पुजारी पंडित धनीराम मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराकर नवीन वस्त्र, आभूषण पहनाकर उनका भव्य शृंगार किया। इस अवसर पर प्रियांशु मिश्रा, रवि रस्तोगी, संजय रस्तोगी, लालाराम प्रजापति, राजकुमार सिंह सेंगर उपस्थित रहे।
दबतोरी। गांव ललुआ नगला, मुसियानगला, दौलतपुर, करेंगी, संग्रामपुर, भरतपुर, पुरवा खेड़ा,सिरसांवा समेत सभी गांवों में मंगलवार को गोवर्धन पर्व धूमधाम मनाया गया। घरों और मंदिरों को भी सजाया गया। लोगों ने गोवर्धन की पूजा की।

-----------
महिलाओं ने की पूजा
उझानी। मंदिरों समेत घरों में मंगलवार को गोवर्धन पूजन किया गया। घरों में महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृतियां बनाईं। इसके बाद गोवर्धन महाराज की कथा का उच्चारण कर दूध और मिष्ठान से पूजन किया। पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, तुलाराम मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर, बिजली घर वाले मंदिर आदि में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद पाने के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही।
-------------

बजरंग नगर में गोवर्धन की पूजन करती महिलाएं। संवाद

बजरंग नगर में गोवर्धन की पूजन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed