फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegations of misunderstanding in hot cooked scheme, ruckus among the heads

Budaun News: हॉटकुक्ड योजना में गोलमाल का आरोप, प्रधानों का हंगामा

Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misunderstanding in hot cooked scheme, ruckus among the heads
सलारपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सीडीपीओ कार्यालय पर हंगामा करते प्रधान सीडीपीओ और ब्लॉक प्रमुख पति मे
सिलहरी। ब्लाॅक सलारपुर क्षेत्र के गांव फकीराबाद, पड़ौलिया, पुठी सराय, अर्सिस, फकीराबाद आदि गांवों के प्रधान, ब्लॉक प्रमुख के पति अनेक पाल सिंह के कार्यालय पर पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शिकायत की। प्रधानों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हॉटकुक्ड योजना में गोलमाल का आरोप लगाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पड़ोलिया के प्रधान निरंजन पाल सिंह ने ब्लॉक प्रमुख के पति को बताया कि उनके ही गांव से योजना का नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शुभारंभ किया था, लेकिन 15 दिन बाद ही वहां गोलमाल होने लगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस योजना के लिए ग्राम पंचायत से सामान खरीदने के लिए चेक कटवा कर ले गईं लेकिन आठ दिन बीत गए लौट कर नहीं आईं । खाते से पैसा भी निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अर्सिस, पुठी समेत कई गांवों के प्रधानों ने भी इस आशय की शिकायत की। जिस पर ब्लॉक प्रमुख के पति प्रधानों के साथ ब्लॉक परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय पहुंच गए। वहां मौजूद सीडीपीओ देवेंद्र सिंह से जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

जिस पर प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के पति ने सीडीपीओ से नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश, राघवेंद्र, महेंद्र, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed