{"_id":"65d5176b819360598400b124","slug":"allegation-of-rigging-in-police-recruitment-examination-demand-for-cancellation-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113817-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप, रद्द करने की मांग
Wed, 21 Feb 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने को जाते पुलिस भर्ती परीक्षा दे चुके युवक, स्रोत स्वयं
बदायूं। पुलिस भर्ती परीक्षा दे चुके युवकों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार और विधायक महेश गुप्ता को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। युवाओं ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है।
पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार और रविवार को दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान बदायूं में कोई सॉल्वर या नकलची नहीं पकड़ा गया। हालांकि, कई अन्य जिलों में सॉल्वर गैंग पकड़े गए थे। बरेली में पकड़े गए सॉल्वर गैंग में बदायूं के इस्लामनगर का एक युवक भी शामिल था।
मंगलवार को काफी युवा पहले कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर परीक्षा रद्द करने की मांग की। बद में विधायक महेश गुप्ता को भी ज्ञापन दिया। इस दौरान सतेंद्र यादव, रिंकू यादव, संजीव कुमार, अनिल, संजय यादव, अखिलेश, राजीव आदि रहे।