फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegation of extortion in the name of amendment in Aadhaar card

Budaun News: आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर वसूली का आरोप

Thu, 12 Sep 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Allegation of extortion in the name of amendment in Aadhaar card
बिल्सी तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
बिल्सी। पिछले कुछ माह से आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए लोग खासे परेशान घूम रहे हैं। नगर में जिन स्थानों पर आधार कार्ड संशोधन का कार्य हो रहा है वहां पर लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इस अवैध वसूली के आरोप में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने तहसील कार्यालय पर पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और आधार संशोधन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर में बीएसएनएल उपकेंद्र के नीचे और अंबियापुर में खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर आधार संशोधन का कार्य काफी दिनों से चल रहा है। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोग सुबह से ही पहुंच जाते हैं और शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

आधार कार्ड संशोधन के लिए एक निश्चित फीस तय कर रखी है, लेकिन इन दोनों स्थानों पर लोगों से आधार कार्ड संशोधन के नाम पर मनमाने ढंग से रुपये लिए जाते हैं। मुंह मांगी रकम नहीं दिए जाने पर लोगों का आधार संशोधन नहीं किया जाता। परेशान लोगों ने अपने बच्चों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि आधार कार्ड संशोधन के नाम पर पांच सौ रुपये तक वसूले जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों ने आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इन लोगों का कहना था यदि अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वह जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे। इस मौके पर दिलशाद हुसैन, उदयसिंह, शिवचरन, अमित कुमार, नीरज कुमार, गायत्री देवी, कृष्णा देवी, महेंद्र पाल, कुंवर पाल, मनोज कुमार, रवि, मोहित कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed