फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Allegation of dowry harassment; woman submits complaint to Kotwali police.

Budaun News: दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने कोतवाली पुलिस दी तहरीर

Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Allegation of dowry harassment; woman submits complaint to Kotwali police.
पीड़िता निकिता। संवाद - फोटो : सांकेतिक
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों के साथ शनिवार को बिल्सी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दिधौनी निवासी निकिता पत्नी शत्रुघ्न सिंह का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुरालीजन दहेज में मिले सामान को लेकर असंतोष जताते रहे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मायका पक्ष के लोग उसे साथ लेकर बिल्सी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed