{"_id":"688a7373d0af8dc1400ab98e","slug":"allegation-of-dowry-harassment-six-people-including-husband-named-badaun-news-c-123-1-sbly1018-144186-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत छह नामजद
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड 17 निवासी मरहा ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया, उसकी शादी ककराला के ही वार्ड 21 के रहने वाले उबैद खान उर्फ शानू के साथ एक साल पहले हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान दहेज देकर अच्छे से शादी की, लेकिन ससुराल के लोग खुश नहीं हुए।
कुछ दिन पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने विवाहिता से कहा कि बेटे के नामकरण कार्यक्रम में अपने पिता से कार दिलवा दो, जब उसने अपने पिता की मजबूरी बताई तो 27 जुलाई को उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की गई।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति उबैद खान उर्फ शानू, ससुर रहीशुल, सास रिहाना, ननद शहाना और नन्दोई नबाजिस खान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद