{"_id":"6366bb5aae12862e763a557d","slug":"all-three-youths-died-due-to-head-and-chest-injuries-badaun-news-bly502918820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर र और सीने में चोट लगने से हुई थी तीनों युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर र और सीने में चोट लगने से हुई थी तीनों युवकों की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतकों के परिवार वाले। संवाद
- फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए हादसे में मरे तीन लोगों के शवों के शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराए गए। हादसे में उनके सिर और सीने पर ज्यादा चोट आई थी, जिससे उनकी जान चली गई। देर शाम परिवार वालों ने उनके अंतिम संस्कार कर दिए, लेकिन हादसे के संबंध में अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार रात कादरचौक-ककोड़ा रोड पर एक ट्रक की टक्कर लगने से 40 वर्षीय रामनिवास, 25 वर्षीय जगदीश और 30 वर्षीय सत्यपाल की मौत हो गई थी। वह अपने निधानपुरा गांव से एक ही बाइक पर खाना देने कादरचौक आ रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लग गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार रात उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए गए थे।
सुबह तक पुलिस उनके पंचायतनामा की कार्रवाई करती रही। दोपहर में उनके पोस्टमार्टम कराए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह सिर और सीने में ज्यादा चोट लगना बताई गई है। यदि वह हेलमेट लगाए होते तो शायद इतनी चोट नहीं लगती। एसओ कादरचौक वेदपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
जगदीश और सत्यपाल को खींच लाई मौत
रामनिवास शुक्रवार रात अकेले अपने बेटे को खाना पहुंचाने जा रहे थे। रात में वह कोई साथी ढूंढ रहे थे, तभी अचानक सत्यपाल और जगदीश दिखाई दिए। वे खाना खाकर अपने-अपने घरों के बाहर खड़े थे। थोड़ी देर में आने की बात कहकर रामनिवास ने उन्हें भी बाइक पर बैठा लिया था। मौत उन्हें घटनास्थल पर खींचकर ले गई।
गफ्फार नगला के नजदीक है मोड़
कादरचौक-ककोड़ा रोड पर गफ्फार नगला के नजदीक एक मोड़ है। शुक्रवार रात उसके नजदीक ही यह हादसा हुआ। पुलिस का अनुमान है कि शायद मोड़ होने की वजह से वाहन अपनी साइड में नहीं आए थे, जिससे यह हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर के पकड़े जाने पर कुछ और बातें स्पष्ट होंगी, तभी किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि रोड पर एक साथ दो वाहन चल सकते हैं।