Sawan 2023: कांवड़ यात्रा के चलते इस जिले में 15 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल; आदेश जारी
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम मनोज कुमार के आदेश पर 15 से 17 जुलाई तक माध्यमिक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार का सावन की शिवरात्रि है। इसके चलते मार्गों पर कांवड़िये की भीड़ रहेगी।
विस्तार
भगवान शिव की आराधना के पवित्र माह सावन में गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। बदायूं के उझानी में कछला गंगाघाट पर भी कांवड़ियों का रेला है। शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम मनोज कुमार के आदेश पर 15 से 17 जुलाई तक माध्यमिक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ सीबीएसई, सीआईएससीई के कक्षा छह से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा। जबकि 18 जुलाई से सभी स्कूल यथावत समय पर संचालित होंगे। बता दें कि 15 जुलाई यानि शनिवार को सावन की शिवरात्रि है। इस अवसर पर भी हजारों कांवड़िये भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करते हैं।
ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
चार दिन तक रूट डायवर्जन
शिवरात्रि के चलते कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए बृहस्पतिवार दोपहर बाद अचानक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अगले चार दिन तक जिले में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। अगर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती रही तो आगे भी रूट डायवर्जन जारी रहेगा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब उन्हें रूट डायवर्जन के अनुसार सफर करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर का भारत में आना बड़ी साजिश; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उठाई ये मांग
इस बार कछला गंगाघाट पर ज्यादा भीड़भाड़ रहने का अनुमान है। इससे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बृहस्पतिवार से अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। कछला गंगा घाट से लेकर बरेली-मथुरा हाईवे और शहर के बाइपास पर कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसकी कोशिश की जा रही है।