फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ali Khan of Badaun, who sold fruits smeared with urine in Mumbai, arrested

Budaun News: मुंबई में मूत्र लगाकर फल बेचने वाला बदायूं का अली खां गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Ali Khan of Badaun, who sold fruits smeared with urine in Mumbai, arrested
मुंबई में फल के ठेले पर प्ला​स्टिक के बैग में पेशाब करता रमजानपुर का अलीखां ।स्रोत-वीडियोग्रैब
कादरचौक/बदायूं। रविवार को गांव रमजानपुर के रहने वाले अली खां को मुंबई में ठेले पर पेशाब लगाकर फल बेचते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद अली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसका वीडियो पूरे देश में तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। इधर, बदायूं में रमजानपुर गांव में इस घटना की खासी चर्चा रही।
विज्ञापन

रमजानपुर के पुत्तन खां का लड़का अली खां पिछले कई सालों से अपने चाचा-ताऊ के साथ मुंबई में फल बेचने का काम करता है। महाराष्ट्र के डाेमीबली इलाके में वह फल का ठेला लगाता था। रविवार को अली खां का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह ठेले में रखे एक प्लास्टिक बैग में पेशाब करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद बगैर हाथ धोए वह फल ग्राहक को देने लगा। जानकारी होते ही वहां हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। ठेले के नीचे से पेशाब का प्लास्टिक बैग बरामद किया।
विज्ञापन

एक ग्राहक ने बताया कि ठेले वाला पेशाब को फल पर छिड़ककर बेच रहा था। इसके बाद अली को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। गुस्साए हिंदू संगठनों ने आसपास के ठेलों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महाराष्ट्र के मालपाड़ा थाना पुलिस ने अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, अली का ठेले पर प्लास्टिक बैग में पेशाब करते हुए फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजानपुर गांव में वायरल हुआ वीडियो
कादरचौक का रमजानपुर गांव मुस्लिम बाहुल्य है। मंगलवार को गांव में लोगों को घटना का पता तब चला जब मुंबई से ही गांव के एक युवक ने घटना का वीडियो यहां एक ग्रामीण को भेजा। रमजानपुर के कई और लोग भी मुंबई में सब्जी व फल का ठेला लगाते हैं। इसके बाद वीडियो गांव ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में तेजी से वायरल हो गया। गांव में अली की इस करतूत की खासी चर्चा है। लोगों में उसके प्रति आक्रोश है। अली के पिता व एक भाई की मौत हो चुकी है। घर में छोटा भाई, मां व भाभी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed